|
|
RCCI/12_13/EC/07 - 31.10.2012
रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति (2012-13) की सप्तम् बैठक आज चैम्बर कार्यालय के सभागार कक्ष में, श्री राजू चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में उपस्थित सदस्यों की सूची (अनुलग्नक सं0 1) संलग्न है । 1. अघ्यक्ष, श्री राजू चतुर्वेदी ने आज की सभा में उपस्थित चैम्बर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, उपसमिति के सभापतियों एवं पूर्व अध्यक्षों का हार्दिक स्वागत करते हुए सभा की कार्यवाही षुरू की । 2. चैम्बर की कार्यकारिणी समिति की दिनांक 29.09.2012 को सम्पन्न हुई षष्टम् बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) को सदन द्वारा सर्व सम्मति से सम्पुष्ट किया गया । 3. गत् बैठक में भावी कार्यक्रमों मे लिये गये निणर्यो पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुये अध्यक्ष श्री राजू चतुर्वेदी ने सदन को जानकारी दी कि Director General, Defence Estate New Delhi को पत्र जिसमें रामगढ़ छावनी बोर्ड में CEO को स्थायी रूप से पदस्थापना शीध्र करने के पत्र लिखा गया है एवं आशा है कि दीपावली के बाद स्थायी रूप से CEO का पदास्थापना कर दिया जायेगा । NH-33 बिजुलिया तथा रांचीरोड स्थित ओभरब्रीज चैड़ीकरण करने हेतु सुबे के मुख्यमंत्री, श्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिखकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग सं0 33 बिजुलिया एवं रांचीरोड में स्थित ओभरब्रीज का चैड़ीकरण करने हेतु संबंधित विभाग के वरीष्ठ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करने हेतु साकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया गया है । अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि दुर्गापूजा में शहर एवं विभिन्न पंडालो में निर्बाध विधुत आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता, झारखंड राज्य विधुत बोर्ड से वार्ता की गई एवं पूजा के समय विधुत आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही । उन्होनें आगे जानकारी दी कि मान्नीय सदस्यों द्वारा गैस सिलिन्डर की होम डिलिवरी नहीं किये जाने संबंधी मामाला उठाया गया था जिसपर मैं दोनो गैस एजेन्सी से वार्ता की जिसपर उन्होनें बताया कि उपभोक्ताओं के पूर्व में लिये गये कनेक्शन संबंधी जानकारी एजेन्सी में जमा कराने के कारण वर्तमान में होम डिलिवरी में रूकावट आई थी लेकिन वार्ता के बाद गैस सिलिन्डर का होम डिलिवरी पुनः पूर्ववत की भाॅंति चालू कर दिया गया है । अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि श्री एस. जसपाल रेड्डी, मान्नीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार को पत्र लिखा गया है जिसमें अनसबसिडाईज्स गैस एवं काॅमर्शियल गैस की दर में व्यापक वृ़िद्ध को रेगुलराईज करने के संबंध में अनुरोध किया गया है । रा0 उ0 पथ सं0 23 गाॅंधी चैक से बाजार टांड तक एवं NH-33 रांचीरोड से टायर मोड़ तक मरम्मति हेतु बजुलिया पत्र लिखा गया था तथा उक्त पत्र की प्रति उपायुक्त, जिला रामगढ़ को भी प्रेषित की गई थी परिणामस्वरूप में विगत दो-तीन दिनों सड़क मरम्मति कार्य प्रराम्भ कर दिया गया है एवं इस कार्य को शीध्र पूरा करने हेतु चैम्बर आशान्वित है । अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि गाॅंधी चैक से गाॅंधी घाट तक की सड़क मरम्मति करने हेतु उचित पदाधिकारियों को निर्देश निर्गत करने अनुरोध किया गया है ।
4. आज की बैठक में उपसमितियों के सभापति श्री गोविन्द लाल अग्रवाल, श्री किशोर जाजू, श्री ललित जैन, श्री हरिश चैधरी एवं श्री परमिन्दर सिंह जस्सल को उनके अनुपस्थिति के आवेदन को सदन द्वारा सर्व सम्मति से मंजुरी दी गई ।
5. चैम्बर के मान्द सचिव श्री जितेन्द्र प्रसाद ने चैम्बर को प्राप्त एवं चैम्बर द्वारा भेजे गये महत्वपूर्ण पत्रों की जानकारी सदन को दी जिो निम्न प्रकार है । चैम्बर को प्राप्त पत्र:
- व्यवसायिक संध भुरकुन्डा बाजार का संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र जिसमें व्यवसायियों का भयादोहन करने के संबंध में उपायुक्त, रामगढ़ को एक आवेदन दिया गया है तथा उक्त पत्र की प्रति चैम्बर को भी प्रेषित की गई है ।
- रांची का पत्र जिसमें दिनांक 30.09.2012 को आहुत व्यापार उधोग से संबंधित राज्यस्तरीय सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मंुडा द्वारा बाजार समिति को भंग किये जाने संबंधी मंाग पर सिद्धान्त रूप से सहमति जताते हुये इसके विकल्प एवं स्थाई समाधान के लिये विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमिटि बनाये जाने की घोषणा की जिसमें चैम्बर का एक प्रतिनिधि शामिल होगा । इस आलोक में बाजार समिति भंग किये जाने से संबंधित तथ्यात्मक और महत्वपूर्ण कारणों के संबंध में रामगढ़ चैम्बर से सुझाव भेजने का अनुरोध ।
- CCL की विभिन्न कोलयरियों से निर्गत निविदा की प्रति चैम्बर कार्यालय को सूचनार्थ प्रशित की गई है ।
चैम्बर द्वारा भेजे गये पत्र
- श्री यशवंत सिन्हा, मान्नीय सासंद हजारीबाग को पत्र जिसमें राजधानी एक्सप्रेस एवं गरीब रथ का बरकाकाना जं0 पर काॅमर्शियल ठहराव सुनिश्चित करने हेतु रेल मंत्री, भारत सरकार से वार्ता कर साकारात्मक पहल करने का अनुरोध ।
- श्री रमीन्द्र सिंह गाॅंधी को श्री गुरू सिंह सभा रामगढ़ का अध्यक्ष चुने जाने पर चैम्बर परिवार की ओर से हार्दिक बधाई । - अवर प्रमंडल पदाधिकारी, रा0 उ0 पथ 33 को पत्र जिसमें रा0 उ0 पथ 33 रांचीरोड से टायरमोड, रामगढ़ तक मरम्मति करने का अनुरोध ।
- कार्यपालक अभियंता रा0 उ0 पथ 23 को पत्र जिसमें रा0 उ0 पथ 23 को गाॅंधी चैक से बाजार टांड तक मरम्मति करने का अनुरोध ।
- श्री अर्जुन मंुडा, मान्नीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को पत्र जिसमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग सं0 33 बिजुलिया एवं रांचीरोड में स्थित ओभरब्रीज का चैड़ीकरण करने हेतु संबंधित विभाग के वरीष्ठ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करने का अनुरोध ।
- उपायुक्त जिला रामगढ़ को पत्र जिसमें गाॅंधी चैक से गाॅंधी घाट तक की सड़क मरम्मति करने हेतु उचित पदाधिकारियों को निर्देश निर्गत करने अनुरोध ।
- मंडल रेल प्रबंधक, साउथ-इस्टर्न रेलवे, रांची को पत्र जिसमें हटिया-पुणे एक्सप्रेस गाड़ी में पैन्ट्री कार सुविधा लगाने हेतु साकारात्मक पहल करने का अनुरोध ।
- श्री एस. जसपाल रेड्डी, मान्नीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार को पत्र जिसमें अनसबसिडाईज्स गैस एवं काॅमर्शियल गैस की दर में व्यापक वृ़िद्ध को रेगुलराईज करने के संबंध में ।
- Director General, Defence Estate New Delhi को पत्र जिसमें रामगढ़ छावनी बोर्ड में CEO को स्थायी रूप से पदस्थापना शीध्र करने के संबंध में अनुरोध ।
- मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक रामगढ़ को पत्र जिसमें कार्यपालक निदेशनक, पंजाब नेशनल बैंक रांची द्वारा स्वीकृत किये गये 3 ए.टी.एम. को क्रमशः भुरकुन्डा, रांचीरोड एवं शिवाजी रोड लोहार टोला में लगाने हेतु साकारात्क पहल करने का अनुरोध ।
6. उपसमितियों की रिपोर्ट:
(क) वित्त एवं बैंकिग उपसमिति: सभापति श्री आनन्द अग्रवाल (अधि0)
श्री अग्रवाल ने सदन को जानकारी दी कि वरीय प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक रामगढ़ से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा जानकारी दी कि रांचीरोड एवं भुरकुन्डा में ATM लगाने की स्वीकृति मिल गई है एवं premises उपलब्ध कराने हेतु कहा गया है जिसके लिये प्रयास जारी है । उन्होनें आगे कहा कि अगर किसी सम्मानीत सदस्य के पास जगह उपलब्ध हो तो इसकी जानकारी चैम्बर को दे ताकि वहाॅं ATM लगाने की व्यवस्था हेतु पहल की जा सके । (ग) मिनट्स वितरण उपसमिति: सभापति श्री अनूप कुमार श्री कुमार ने अपने रिपोर्ट में सदन को जानकारी दी कि चैम्बर द्वारा अभी तक पूर्ण बैठक को नेट पर अध्यंत कर दिया गया है ।
7. भावी कार्यक्रमः 1. ATM से पैसा निकालने पर जाली नोट आता है । एैसा लगता है कि ए.टी.एम में नोट रखने के क्रम में हेरा-फेरी होती है, इस बावत बैंक अधिकारियों को पत्र लिखना । 2. रामगढ़ जिले में बंद पड़े उधोगों को पुनर्जिवित करने हेतु मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को पत्र लिखना । 3. मिलाॅनी कल्ब लिंक रोड की मरम्मति हेतु अधिशाषी अधिकारी, छावनी परिषद रामगढ़ को पत्र लिखना । 8. अन्य विषय: 1. चैम्बर कार्यालय के बगल में चैम्बर द्वारा खरीद की गई भूमि पर भवन निर्माण करने हेतु 7-8 लाख रूपये खर्च आने की सम्भावना है जिसके लिये फंड उपलब्ध कराने के लिये चैम्बर द्वारा एक लाॅटरी आयोजित कर धन इक्कठा करने का सुझाव वित्त एवं बैंकिग उपसमिति के सभापति श्री आनन्द अग्रवाल ने रखी जिसपर सदन में विस्तृत चर्चा के उपरान्त लाॅटरी कराने हेतु सदन द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया । इस वावत एक कमिटि बनाने एवं इसके कार्यरूप की जानकारी कार्यकारिणी समिति की आगामी बैठक में दिये जाने का भार अध्यक्ष श्री राजू चतुर्वेदी को सौंपा गया । 2. मेन रोड सुभाष चैक के दोनो ओर बेरेकेटिंग लागाने संबधी एक प्रश्न के जबाव में अध्यक्ष ने जानकारी दी इस वावत आरक्षी अधीक्षक रामगढ़ से वार्ता की गई थी, उन्होनें इसके लिये रामगढ़ थाना को भार सौप कर मुझे सूचना दी गई कि थाना में 20 बेरेकेटिंग रखा हुआ जिसे लगवाने हेतु उनसे वार्ता कर लें लेकिन जब मैं थाना गया तो पाया की वहाॅ सिर्फ 8 बेरेकेटिंग हीं बचा है । जब जिंदल के वरीष्ट पदाधिकारियों से वार्ता की गई तो आश्वासन मिला था कि वे मालिक से वार्ता करेगें लेकिन इसी बीच उनका तबादला हो गया । उन्होनें कहा कि इस वावत मे0 जिंदल स्टील से वार्ता की जायेगी । 3. पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभा के दौरान श्री यशवंत सिन्हा, मान्नीय सासंद हजारीबाग चैम्बर द्वारा आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये । चैम्बर पदाधियकारियों एवं मुख्य अतिथि के मंचासीन होने के पश्चात सर्व प्रथम चैम्बर अध्यक्ष, श्री राजू चतुर्वेदी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानीत किया गया । कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक अग्रवाल, श्री दिलीप कुमार दत्ता एवं उपसमितियों के सभापति श्री कुन्टू बाबू, श्री दिगम्बर प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानीत किया गया तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री बालकृष्ण जालान द्वारा पूर्व विधायक रामगढ़ श्री शंकर चैधरी को बुके देकर सम्मानीत किया गया । कार्यकारिणी सद्रस्य श्री अनूप कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सभा की कार्यवाही विधिवत शुरू की गई । अध्यक्षीय भाषण: अध्यक्ष श्री राजू चतुर्वेदी चैम्बर की सभागार कक्ष में आज की परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि श्री यशवंत सिन्हा जी, मान्नीय सासंद हजारीबाग, रामगढ़ के पूर्व विधायक श्री शंकर चैधरी, चैम्बर के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, उपसमिति के सभापतियों, विभिन्न राजनितीक पार्टियों के प्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक संस्थाअें से आये प्रतिनिधगण, व्यापारी बंधुओं, भुरकुन्डा विकास मंच के पदाधिकारियों, सम्मानीत सदस्यों एवं प्रेस, मिडिया से आये बंधुओं का आज की सभा में, मैं आप सबका हार्दिक स्वागत करता हॅू । बन्धुओं रामगढ़ चैम्बर इस जिले की एक महत्वपूर्ण व्यापारिक संस्था है जो व्यापारी एवं रामगढ़ जिले के विकास के लिये सदैव तत्पर एवं अग्रणी भूमिका निभाता है । समय-समय पर इसकी विकास में कुछ समस्यायें आती है जिसके समाधान के लिये सासंद महोदय को अवगत कराया जाता रहा है एवं उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग चैम्बर को सदैव मिलता रहा है । रामगढ़ चैम्बर विगत कई वर्षो से रामगढ़ जिले में परिवहन कार्यालय स्थापित करने की मांग की गई, झारखंड सरकार द्वारा इस वावत नोटिफिकेशन की गई लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक परिवहन कार्यालय में अधिकारियों/स्टाफों की प्रतिनियुक्ति नहीं की जा सकी है । परिवहन संबंधी छोटी-छोटी कार्य के लिये यहाॅं के व्यापारियों को रांची एवं हजारीबाग जाना पड़ता है । राजधानी एक्सप्रेस व गरीब रथ का काॅमर्शियल ठहराव बरकाकाना जं0 पर सुनिश्चित करने की मांग सासंद महोयद से की गई । रामगढ़ को जिला बने 5 वर्ष से अधिक हो गये लेकिन यहाॅं पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं है जो नितांत आवश्यक है । हजारीबाग से आने जाने के क्रम में रांचीरोड का पूल ब्रिटीश काल में निर्मित हुआ जहाॅं कई घंटे तक जाम लगने के कारण आमजनों को काफी कठिनाई एवं समय की वर्वादी होती है । रामगढ़ शहर और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जल जाने पर उसे ठीक कराने में 6 महीने लग जाते है । उन्होनें सासंद मद से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की । भुरकुन्डा में विधुत आपूर्ति नई सराय फिडर से किये जाने की जानकारी देते हुये कहा कि भुरकुन्डा यहाॅं से 23 कि0 मी0 दूर है एवं थोड़ी बाधा आने पर भुरकुन्डा अंधकार में डूब जाता है । भुरकुन्डा की लाईन पहले पतरातू से किया गया था जो केवल वहाॅं से 6 कि0 मी0 दूर है अगर भुरकुन्डा की लाईन को वहाॅं से जोड़ा जाता है तो यह समस्या समाप्त हो जायेगी । अध्यक्ष ने भुरकुन्डा में बैंक स्थापना एवं इन्डस्ट्रीयल एरिया मरार में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था जो JSEB द्वारा काट दी गई है उसे चालू करने, करवाने की पहल, इन्डस्ट्रीयल एरिया को अलग फीडर देने तथा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चैकी स्थापित करने की मांग की गई ।
पूर्व अध्यक्ष श्री भास्कर दत्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड सरकार द्वारा नये उद्योग लगाने हेतु नया कानून बना है । उन्होनें सासंद महोदय से नये उद्योग स्थापित करने हेतु जमीन आवंटित कराने की मांग रखी ।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुबोध पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहाॅं आधारभूत संरचनाओं का आभाव है । यहाॅं कच्चे माल का बहुतायत है, खनीजों से जुड़े उद्योग ज्यादा से ज्यादा हो साथ हीं साथ औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग सासंद महोदय के समक्ष रखी गई । विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर सासंद महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उन्होनें कहा कि JSEB & DVC के आपसी विवाद के कारण उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप विधुत आपूर्ति नहीं की जाती है । प्रतिदिन 4-5 घंटे विद्युत आपूर्ति में कटौती की जाती है जिससे व्यापारियों को प्रतिदिन हजारों का नुकशान होता है । इस वावत सासंद महोदय को साकारात्मक पहल करने की मांग की गई । उन्होनें आगे कहा कि छावनी परिषद द्वारा सरकारी सुविधाओं को लागू नहीं किया जाता, उनके द्वारा फंड की कमी मुख्य कारण बताया जाता रहा है । शहर में एक Town hall बनवाने एवं 280 एकड़ में बसे रिहायसी इलाका को किसी प्रकार की सुविधा छावनी परिषद द्वारा नहीं दिये जाने एवं उस इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किये जाने की कड़ी आप्पति जताते हुये उसे मुक्त कराने की मांग रखी ।
श्री यशवंत सिन्हा, मुख्य अतिथि को चैम्बर द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से रामगढ़ जिले में परिवहन कार्यालय कार्यरत कराने, रामगढ़ में पोस्टमार्टम व्यवस्था सुनिश्चित करने, NH-33 पर रांचीरोड व बिजुलिया ओभरब्रीज का चैड़ीकरण, बाजार समिति की समस्या, भुरकुन्डा में एक बैंक की स्थापना तथा बिरसा चैक से फोरलेन तक की लिंक रोड की मरम्मति, राजधानी एक्सप्रेस व गरीब रथ का बरकाकाना जं0 पर काॅमर्शियल ठहराव सुनिश्चित करने हेतु साकारात्मक पहल करने, रामगढ़ विधुत सब-स्टेशन को सासंद मद से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने, इन्डस्ट्रीयल एरिया फीडर को अलग से जोड़ने तथा इन्डस्ट्रीयल एरिया में एक पुलिस चैकी स्थापना करने की मांग मुख्य रूप से रखी गई जिसपर सासंद महोदय द्वारा समस्याओं का निराकरण का आवश्वासन दिया गया ।
चैम्बर की परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि को चैम्बर की ओर से पूर्व अध्यक्ष, श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया । मंच का संचालन मान्द सचिव श्री जितेन्द्र प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य श्री बिष्णु पोद्दार द्वारा किया गया । राष्ट्रगाण के पश्चात बैठक समाप्ति की घोषणा तथा बैठक के उपरान्त रात्रि भोजन व्यवस्था उपसमितियों के सभापति श्री पशुपतिनाथ साह, श्री राजेन्द्र प्र0 साह, श्री आशोक शर्मा तथा श्री अरूण सिंह द्वारा किये जाने की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई जिसपर सदन द्वारा उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया गया । सधन्यवाद, भ व दी य,
(जितेन्द्र प्रसाद) मान्द सचिव मो0.9431146525 संल्गन: यथोक्त क. कार्यकारिणी सदस्य 1. श्री राजू चतुर्वेदी 2. श्री इन्द्रपाल सिंह छाबड़ा 3. श्री जितेन्द्र प्रसाद 4. श्री संजीव सिंह संजू 5. श्री अरूण कुमार राय 6. श्री बालकृष्ण जालान 7. श्री अनूप कुमार 8. श्री दुर्गा प्र0 सिंह ;वकील सिंह) 9. श्री बिष्णु पोद्दार 10. श्री बिमल बुधिया 11. श्री गोपाल शर्मा 12. श्री मनजी सिंह 13. श्री अशोक अग्रवाल 14. श्री संजीव चड्डा 15. श्री विनोद कुमार जैन 16. श्री बिनय कुमार सिंह 17. श्री दिलीप कुमार दत्ता 18. श्री सुबोध पाण्डेय 19. श्री आनन्द अग्रवाल(अधि)
ख. उपसमितियों के सभापति 1. श्री धनंजय अग्रवाल 2. श्री सुनील सिन्हा 3. श्री रबिन्दर सिंह छाबड़ा 4. श्री राजेन्द्र प्र0 साह 5. श्री महेश कुमार 6. श्री पशुपति नाथ साह 7. श्री डी0 पी0 सिंह 8. श्री रमण मेहरा 9. श्री प्रदीप कु0 सिंह 10. श्री संजीव कु0 झा 11. श्री ओंमकार मलहोत्रा 12. श्री कुन्टू बाबू 13. श्री राजेश कु0 बगडि़या 14. श्री बसंत प्रसाद 15. श्री बंशीधर गोप 16. श्री मनबीर सिंह गुजराल 17. श्री मनोज अग्रवाल 18. श्री अब0 रशीद 19. श्री दिनेश पोद्दार 20. श्री सुदर्शन साहनी 21. श्री मो0 फिरेाज 22. श्री मनोज चतुर्वेदी 23. श्री इन्द्रपाल सिंह सैनी 24. श्री स्वपन कु0 सरकार 25. श्री संदीप बेरलिया 26. श्री संतोष तिवारी 27. श्री अरूण कुमार सिंह
अतिथि 1. श्री शंकर चैधरी, पूर्व विधायक 2. श्री गणेश प्र0 गुप्ता 3. श्री राज कुमार अग्रवाल 4. श्री ओम प्रकाश अग्रवाल 5. श्री राजेश कुमार अग्रवाल 6. श्री प्रकाश पटवारी 7. श्री संजय प्रसाद
|